फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दिनभर रही तेज धूप से हाफ्ते नजर आए लोग

दिनभर रही तेज धूप से हाफ्ते नजर आए लोग

Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिनभर रही तेज धूप से हाफ्ते नजर आए लोग
24पीबीटीपी- 7
विज्ञापन

धूप के तल्ख तेवर ने किया बेहाल
छाते और मुंह पर कपड़ा ढककर खुद को बचाते दिखे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज से लोग परेशान हैं। सुबह में मौसम सुहावना होने के बाद अचानक धूप के तल्ख तेवर ने लोगों को बेहाल कर दिया। बच्चे भी स्कूल की छुट्टी के समय धूप से बचाव के लिए छाता लिए दिखाई दिए। वहीं कई लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद का बचाव करते नजर आए।

मंगलवार सुबह नौ बजे तक मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बारिश न होकर गर्मी ने तीखे तेवर दिखा दिए। सुबह 11 बजे धूप की सख्ती के कारण लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। छुट्टी के समय स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वह छाते के सहारा लेते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के बदलते रुख के बाद भी बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। बीते दिनों हुई बारिश का असर कहीं से नजर नहीं आता दिख रहा है। पिछले दो दिनों से आलम यह है कि सुबह 11 बजे के बाद खुले आसमान के नीचे बैठना मुश्किल हो गया। दोपहर तक धूप तेज होने से लोग बेहाल हो गए। हवाओं की गति कम होने से उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला उठे। शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहर के वक्त पूरी तरह सन्नाटा बना रहा। घरों से निकले लोग पूरी तरह कपड़ों से चेहरा ढके नजर आए। मानसून की देरी से उमस का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो गई हैं। किसानों की माने तो मानसून चक्र बिगड़ रहा है। समय से मानसून नहीं आने से सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed