फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आय, जाति, निवास न बनने से लोग परेशान

आय, जाति, निवास न बनने से लोग परेशान

Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आय, जाति, निवास न बनने से लोग परेशान
आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र न बनने से लोग परेशान
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे काम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों की एक सप्ताह से कलमबंद बेमियादी हड़ताल चल रही है। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि इसके लिए प्रशासन ने कानूनगो को लेखपालों से बस्ता लेकर काम शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक किसी ने बस्ता नहीं लिया है जिससे लेखपालों से संबंधित कामकाज ठप पड़े हैं।

जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौछ निवासी धनीराम के पुत्र खेमकरन ने डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए करीब पांच दिन पहले निवास प्रमाण पत्र का आवेदन सदर तहसील में किया था। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी नदीम की पुत्री ने भी निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर रखा है। इनके सहित सदर तहसील में लगभग तीन हजार आवेदन लेखपालों की रिपोर्ट लगने को लंबित पड़े हैं। कमोबेश यही स्थिति अन्य चार तहसीलों की भी है। दरअसल उप्र लेखपाल संघ के तत्वावधान में प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के लेखपालों ने पहले 19 जून से काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया था इसके बाद 26 जून से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। लेखपालों की इस हड़ताल से तहसीलों पर आय, जाति, निवास, विरासत प्रमाणपत्र आदि के आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। वहीं किसानों को भी बैंकों से ऋण लेने अथवा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने सहित तमाम कार्यों के लिए खसरा नहीं मिल पा रहा है। चूंकि इन दिनों स्कूल कॉलेजों में प्रवेश में छात्र छात्राओं को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों की जरूरत पड़ रही है। वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों को इन प्रमाणपत्रों की जरूरत हो रही है लेकिन तहसील की एकल विंडों पर जमा हुए यह आवेदन ऑनलाइन फीडिंग के बाद एसडीएम और इसके बाद तसहीलदार के पोर्टल से होकर लेखपालों के पोर्टल पर जाकर अटक गए हैं।
विज्ञापन

00000
लंबित आवेदन (सदर तहसील)
आय 988
जाति 1176
निवास 752
00000
लेखपाल संबंधी कार्यों को कराने के लिए उनके पोर्टल की नई आईडी जनरेट कराई जा रही है। जल्द ही सभी आवेदनों पर रिपोर्ट लगाकर उन्हें जारी कराया जाएगा।
- विजय कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed