फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसानों ने असम हाईवे पर जाम लगा किया प्रदर्शन

किसानों ने असम हाईवे पर जाम लगा किया प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने असम हाईवे पर जाम लगा किया प्रदर्शन
किसानों ने असम हाईवे पर जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पूरनपुर चीनी मिल का अवशेष गन्ना पेरेगी बरखेड़ा, बीसलपुर, पीलीभीत चीनी मिल
चीनी मिल का क्लेरीफायर टैंक ढहने से मिल के पेराई सत्र बंद होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। स्थानीय किसान सहकारी चीनी मिल के क्लेरीफायर टैंक (सेटलिंग टैंक) के ढहने से इस सीजन के लिए मिल का पेराई सत्र बंद कर दिए जाने के विरोध में क्षेत्र के गन्ना किसानों ने बृहस्पतिवार को चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उधर डीसीओ ने पत्र जारी कर पूरनपुर मिल से संबद्ध गन्ना किसानों का अवशेष गन्ना बरखेड़ा, बीसलपुर और पीलीभीत चीनी मिल क्षेत्र को आपूर्ति कराए जाने की बात कही है। उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि गन्ना तोलकर संबंधित चीनी मिलों तक भिजवाने की जिम्मेदारी पूरनपुर चीनी मिल की होगी।
बुधवार को चीनी मिल का क्लेरीफायर टैंक ढह गया था। जिसके बाद से मिल का पेराई कार्य ठप हो गया है। किसान मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार आधी रात तक हंगामा करते रहे थे। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि मात्र मिल गेट के गन्ना की सप्लाई बाद में शुरू की गई। पिछले तीन दिनों से गन्ना तुलवाने को खुले आसमान के नीचे पड़े हैं। खेतों में गन्ना छिला पड़ा है। अब गन्ना दूसरी मिल को ले जाने पर गन्ना सूख होने आदि का हवाला देकर उनका उत्पीड़न कर लौटाया जाएगा। भारी हंगामा पर रात को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी थी। तब कहीं किसान शांत हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह होते ही आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चीनी मिल जीएम ने अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों को उनका एक-एक गन्ना खरीदवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं हंगामा कर रहे किसान शांत हुए। विधायक बाबूराम पासवान ने भी चीनी मिल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही विशेष सचिव मुख्यमंत्री से मोबाइल पर वार्ता कर किसानों की समस्या की जानकारी देकर उनका गन्ना अन्य मिलों को डायवर्ट कराने को कहा। विधायक ने भी बताया कि चीनी मिल अफसरों की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

इधर गन्ना डायवर्जन को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने बृहस्पतिवार को मिल और समिति अफसरों को तलब किया। अन्य मिलों के अफसरों से वार्ता पर चीनी मिले पूरनपुर चीनी मिल का शुरू में गन्ना लेने को तैयार ही नहीं हुई। हालांकि बाद में तय हुआ कि पूरनपुर चीनी मिल का अवशेष गन्ना बरखेड़ा, बीसलपुर और पीलीभीत की एलएच चीनी मिल पेरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
चीनी मिल तौल कर भिजवाएगी अन्य मिलों को गन्ना
दि किसान सहकारी चीनी मिल अब इस सत्र में गन्ना की पेराई नहीं करेगी, लेकिन डायवर्ट किया गया गन्ना तुलवाकर संबंधित चीनी मिलों को उसे भेजना होगा। इसका भुगतान संबंधित मिल सीधे किसानों को न कर दि किसान सहकारी चीनी मिल को करेगी। ...........
प्रमुख सचिव चीनी को केंद्रीय मंत्री ने बताई समस्या
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल में में क्लेरीफायर टैंक के ढहने से ठप हुई पेराई को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गंभीरता से लिया है। प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी से बात कर उन्हें क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र के सभी किसानों का गन्ना खरीदवाने की तत्काल व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।

00000
पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र मेें करीब डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। बीसलपुर, बरखेड़ा और पीलीभीत की एलएच चीनी मिल को 50-50 हजार गन्ना पेरने के आदेश दिए गए हैं। दि किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना की तौल कर टोकन सिस्टम से संबंधित मिलों को गन्ना भेजेगी। गन्ना सप्लाई पर्ची जारी करने, गन्ना को संबंधित चीनी मिलों को पहुंचाने की जिम्मेदरी पूरनपुर चीनी मिल की होगी। पेरे गए गन्ना का भुगतान चीनी मिलें पूरनपुर चीनी मिल को करेंगी।
राजेश्वर सिंह यादव, जिला गन्ना अधिकारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed