फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   21 दिन मे 30 से अधिक खर्च, नतीजा शिफर

21 दिन मे 30 से अधिक खर्च, नतीजा शिफर

Fri, 01 Sep 2017 06:43 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
21 दिन मे 30 से अधिक खर्च, नतीजा शिफर
पीलीभीत। गन्ना न देकर भेली देने की कहावत वन विभाग पर सटीक बैठ रही है। करीब एक माह पूर्व खेत में घेरे जाने पर फसल नुकसान का मुआवजा देने से मना कर दिया था और अब उसी बाघ को पकड़ने के लिए हजारों रुपये रोज खर्च किए जा रहे हैं। 21 दिन में 30 लाख से अधिक खर्च होने का अनुमान है इसके बाद भी परिणाम शून्य है। वनकटी केे जंगल से निकलकर बाघ करीब डेढ़ माह पूर्व मेवातपुर गांव पहुंचा था। इसके बाद वह टंडोला और मोबिनगंज के पास देखा गया था। इस दौरान वनविभाग की टीम ने उसे गन्ने के खेत में घेर लिया। इसके बाद उसे ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए हाथी मंगवाए गए लेकिन किसान ने गन्ने की फसल को होने वाले नुकसान के बदले मुआवजे की मांग कर दी जिसे वनविभाग ने मना कर दिया। करीब दो एकड़ गन्ने के बदले कुछ हजार रुपये का भुगतान वनविभाग को करना पड़ता जिसे नहीं किया गया। इसके बाद बाघ बेकाबू हो गया और देवहा नदी पार कर तीन लोगों की जान तक उसने ले ली। तीनों परिवारों को 15 लाख का मुआवजा देने के साथ ही वनविभाग पिछले 21 दिन से उसे पकड़ने में जुटा है। इसके लिए चार हाथियों के अलावा करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियां, स्थानीय और बाहर का मिलाकर करीब 80 लोगों का स्टाफ लगा हुआ है। हाथियों के चारे, गाड़ियों का डीजल और बाहर से आए स्टाफ के खाने पर हजारों रुपये रोज खर्च हो रहे हैं। यह खर्च अब तक 15 लाख से अधिक हो चुका है। कुल मिलाकर कुछ हजार खर्च न करने वाला वनविभाग अब तक लगभग 30 लाख खर्च कर चुका है और बाघ पकड़ से बाहर है। अभी अभियान कितने दिन और चलेगा यह कहना मुश्किल है। अधिकारी भी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक मंजूर नहीं हुआ फसल मुआवजे का प्रस्ताव
बाघ द्वारा देवहा नदी पार करने के बाद चार दिन में तीन लोगों की जान लेने के बाद मुख्यमंत्री पीलीभीत पहुंचे थे। इस दौरान वनमंत्री ने फसल नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने का प्रस्ताव भेजने की घोषणा की थी। डीएम के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा भी गया लेकिन अब तक प्रस्ताव स्वीकार नहीं हुआ है। इसके स्वीकृत न होने से यदि अभियान के दौरान बाघ किसी के खेत में पहुंच गया तो फसल के नुकसान की आशंका के चलते उसे पकड़ने में फिर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


विभागीय कामकाज भी चौपट
बाघ को पकड़ने के अभियान में टाइगर रिजर्व के साथ सामाजिक वानिकी का स्टाफ भी लगाया गया है साथ ही बदायूं व शाहजहांपुर का भी स्टाफ लगा है। सर्च अभियान में लगे होने से अधिकारी कर्मचारियों के विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed