फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमरिया तहसील के गांव सदर में जोडने की मांग

अमरिया तहसील के गांव सदर में जोडने की मांग

Mon, 12 Jun 2017 05:59 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
अमरिया तहसील के गांव सदर में जोडने की मांग
पीलीभीत। नवसृजित अमरिया तहसील को लेकर फिर विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र के प्रधानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर उनके गांव को सदर तहसील से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

जनलोक कल्याण समिति के तत्वावधान में दो दर्जन से अधिक प्रधान सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम के न मिलने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सपा सरकार में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से सृजित की गई अमरिया तहसील केे शहर से सटे गांव को सदर तहसील में शामिल करने की मांग की गई। प्रधानों का कहना है कि उनके गांव सदर तहसील से काफी निकट हैं जबकि अमरिया तहसील दूर है। ऐसे में विभिन्न कार्यों के लिए अमरिया पहुंचने में दिक्कत होती है। प्रधानों ने भौगोलिक दृष्टि एवं आमजन को इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए इन गांव को अमरिया से अलग कर पुन: सदर में जोड़ने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के संयोजक राम सिंह चौहान, सुधा मंडल, भीमसेन, हनीफ खां, बेनीराम गंगवार धर्मवती, अखलाक अहमद, मोबीन खान, रामकली, मोहम्मद खुशतर सहित कई प्रधानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed