फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   30 percent in the district Wheat was the purchase

जिले में 30 प्रतिशत  ही हुई गेहूं खरीद

Sat, 11 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
विभागीय लापरवाही के चलते इस बार जिले में गेहूं की सरकारी खरीद मात्र 30 प्रतिशत ही हुई है। अब बाजार भाव तेज होने के कारण खरीद का काम लगभग बंद हो चुका है। ऐसे में 15 जून तक लक्ष्य पूरा मुश्किल ही नहीं असंभव लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की बंपर पैदावार को देखते हुए शासन ने इस बार 2.13 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया था, लेकिन प्रारंभ से ही विभागीय धींगा मस्ती के चलते गेहूं खरीद में गति नहीं आ पाई। दरअसल, अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस बार बीज के नाम पर जमकर गेहूं खरीदा गया, जिसके चलते बाजार भाव अच्छा रहा। इसका त्वरित लाभ किसानों को मिला है, लेकिन बिना मानक के पैदा हुए गेहूं को बीज निर्माता बीज के रूप में किसानों को उपलब्ध कराएंगे, जिससे उनको अगले सीजन में नुकसान होने के आसार हैं। बीज के नाम पर हुई खरीद के चलते सरकारी क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। उच्चाधिकारियों की सख्ती के बाद कुछ समय के लिए बीज खरीद पर मौखिक तौर पर रोक लगवाकर सरकारी खरीद का प्रयास किया गया। इससे जिले में 2.13 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 63 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका, जो लक्ष्य का लगभग 30 प्रतिशत है। सरकारी खरीद के लक्ष्य पूरा न होने चलते इस बार शासन के समक्ष खाद्य सुरक्षा में वितरण के लिए गेहूं की किल्लत हो सकती है। इस बावत जानकारी करने पर डिप्टी आरएमओ एसके यादव ने बताया कि बाजार भाव तेज रहने के बाद सरकारी खरीद प्रभावित हुई है। अभी 15 जून तक खरीद जारी है जिससे खरीद की प्रतिशत बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed