फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   29 projects inaugurated, anti-erosion work seen in Mathudandi

Pilibhit News: 29 परियोजनाओं का लोकार्पण, मथुडांडी में देखा कटाव निरोधक कार्य

Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
29 projects inaugurated, anti-erosion work seen in Mathudandi
परियोजनाओं का लोकापर्ण करते जल श​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्रोत : सूचना विभाग
पीलीभीत। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को बाढ़ एवं सिंचाई विभाग की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में अफसरों के साथ बैठक कर सिंचाई एवं जल संसाधन व बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा की। बाद में सदर तहसील के गांव मथुडांडी में कराए गए कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन एक्सईएन बाढ़ खंड आशुतोष कुमार ने किया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जलशक्ति मंत्री को बांसुरी नगरी पीलीभीत का प्रतिरूप भेंट किया। इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें कटना नदी के दाएं किनारे पर स्थित गांव भोगापुर के पास स्पर निर्माण, शारदा नदी के दाएं तट पर पूर्व निर्मित सनेडी तटबंध के आठ से 16 किमी तक पुर्नस्थापना कार्य आदि शामिल है। उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद देवहा नदी के बाए किनारे पर स्थित ग्राम मथुडांडी-नवदिया की कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया। नक्शे के माध्यम से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। मौके पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति देखी। ग्रामीणोंं से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। बाढ़ से बचाव के लिए सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाने के प्रति आश्वस्त किया। लोकार्पण के मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, मुख्य अभियंता (रुहेलखंड) बरेली महेश्वरी प्रसाद, मुख्य अभियंता (शारदा) बरेली एचएन सिंह, अधीक्षण अभियंता पंचम मंडल सिंचाई कार्य बरेली त्रयम्बक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से मिले जलशक्ति मंत्री
पीलीभीत। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार सुबह भाजपा के दिवंगत नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के वल्लभनगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके पुत्र रचित गुप्ता एवं शोभित गुप्ता से भेंट की। पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से समाज और संगठन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed