फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   250 female trainees became the permanent faculty

250 महिला प्रशिक्षु बनीं स्थाई शिक्षक

Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
250 female trainees became the permanent faculty
लंबे इंतजार के बाद छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु
विज्ञापन
शिक्षिकों को आखिरकार बुधवार को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले दिन करीब 250 महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में छह माह का प्रशिक्षण व परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके करीब 860 प्रशिक्षु शिक्षक कई दिनों से मौलिक नियुक्ति देने की मांग करते आ रहे थे। इधर शासन के निर्देश पर 29 अक्तूबर से प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

इसके तहत महिला, विकलांग महिला व पुरुष प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग कर उनके विकल्प पत्र भी भरवाए गए थे। जिसके बाद इन सभी को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इधर बुधवार शाम को बीएसए कार्यालय परिसर में प्रशिक्षु को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई।

देर शाम तक बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने करीब 250 महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर महिला प्रशिक्षुओं के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस मौके पर संजय सिंह, सर्वशिक्षा अभियान के समन्वयक राकेश पटेल आदि मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि पांच नवंबर को पुरुष प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed