फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   22 lakh cheated in the name of sending abroad

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख ठगे, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
22 lakh cheated in the name of sending abroad
पीलीभीत। कनाडा भेजने के बदले दो लोगों से 11-11 लाख की ठगी करने वालों के खिलाफ एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी अनूप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जनपद फतेहगढ़ के थाना मूल्लोपुर क्षेत्र के गांव हलोताली निवासी संदीप सिंह उसका दोस्त है। संदीप अगस्त 2021 में उसके घर आया था। उसके साथ हरियाणा के जिला पंचकुला के सन सिटी परिक्रमा निवासी मनोज कुमार उर्फ मौजी भी था।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उसे और उसके मित्र सतनाम सिंह को वर्क परमिट और बीजा दिलाकर कनाडा, न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया भिजवाने की बात कही। कहा कि वह पहले भी कई लोगों को विदेश भिजवा चुके हैं। उनकी बात पर विश्वास कर उसने और उसके दोस्त ने कनाडा जाने की इच्छा जताई। दोनों आरोपियों दोनों का 11-11 लाख खर्च बताया। कुछ दिन बाद एकता नगर कॉलोनी स्थित सतनाम सिंह ने अपने घर पर उसने और अनूप ने मनोज कुमार को 22 लाख दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में कनाडा भिजवाने को कहा। रुपये लेने के बाद आरोपी हरियाणा चला गया था। जब काफी समय बाद भी बीजा नहीं मिला, जो आरोपी के मोबाइल पर संपर्क किया। मगर उसका मोबाइल बंद जा रहा था। हरियाणा जाकर आरोपी से मिले तो कोविड प्रोटोकॉल चलने की बात कहकर टाल दिया। लंबे समय बाद भी विदेश जाने को नहीं मिला, तो ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed