{"_id":"be384f7f6fa0b8b08cab2f8bbc435b54","slug":"216-will-be-poor-shelter-s-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"216 गरीबों को मिलेगी ‘आसरा’ की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
216 गरीबों को मिलेगी ‘आसरा’ की छत
पीलीभीत।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब एवं बेघर लोगों को छत का आसरा
विज्ञापन
देने के लिए कलीनगर में आसरा योजना से 216 आवास बनने का रास्ता साफ हो गया
है। योजना के लिए डूडा से भेजे गए जमीन के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार कर
लिया है। धनराशि प्राप्त होते ही इस काम शुरू हो जाएगा।
शहरी गरीब एवं बेघर लोगों को घर का सपना पूरा करने के लिए शासन ने नगरपालिका एवं नगर पंचायतों से जमीन के प्रस्ताव मांगे थे। इसके लिए डूडा के माध्यम से सभी नगरपालिका/नगरपंचायतों से जमीन मांगी गई थी। इसमें केवल कलीनगर कस्बे से ही जमीन का प्रस्ताव मिला था।
इस जमीन को डूडा ने शासन को भेजा था जिसे स्वीकृत कर लिया गया है। इस योजना के तहत कलीनगर में चिन्हित जमीन पर 216 आवास बनाए जाएंगे। कांशीराम आवासों की तर्ज पर बनने वाले इन बहुमंजिली आवासों में दो कमरे, किचन, शौचालय व स्नानघर की सुविधा रहेगी। आवास बनने के बाद इनका आवंटन कराया जाएगा। डूडा ने इन आवासों के निर्माण के लिए 9.81 लाख की डिमांड भेजी है।
0000000
आसरा योजना के तहत कलीनगर में जमीन चिन्हित कर ली गई है। इन पर आवास के निर्माण के लिए 9.81 लाख रुपये की डिमांड भेजी गई है। धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
आरके वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा