{"_id":"5b561ef34f1c1bf6548b49c0","slug":"21532370675-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पॉलिथीन की छापेमारी करने गई टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पॉलिथीन की छापेमारी करने गई टीम से अभद्रता
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित पॉलिथीन की छापामारी करने गई टीम से अभद्रता
क्रासर...
नीबू मंडी का है मामला, दो दुकानों पर ही कार्रवाई कर सकी टीम
क्रासर...
सिफारिश करने वाला कोई राजनेता तो किसी ने डीएम का बताया करीबी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रतिबंधित पॉलिथीन की छापामारी करने गई खाद्य विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम के साथ अभद्रता की गई। विरोध करने वालों ने खुद को राजनैतिक पार्टी से जुड़ा बताया तो किसी डीएम का करीबी बताकर अभद्रता की। हंगामे के बीच दो दुकानों पर कार्रवाई कर रही टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
अभिहीत अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद के नेतृत्व में पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली आदि ने शनिवार शाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की नीबू मंडी में दुकानों पर छापामारी की तो हड़कंप मच गया। छापे की भनक लगते ही कुछ ने पहले ही स्टाक इधर-उधर कर दिया। इस बीच टीम दो दुकानों से पॉलिथीन बरामद व उनसे दो हजार रुपये का जुर्माना वसूले के बाद जैसे ही टीम नींबू मंडी में जड़ी बूटी बेचने वाले एक व्यापारी की दुकान पर पहुंची। यह पहुंचे ही कुछ लोगों ने खुद को राजनैतिक पार्टी से जुड़ा बताकर अभियान का विरोध कर अभद्रता शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एक व्यापारी नेता ने भी डीएम को अपना करीबी बताकर टीम पर रौब गांठा। करीब पंद्रह मिनट तक बाजार में हंगामा होता रहा। इस बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभद्रता करने वाले भाग निकले। इसके बाद टीम को भी बैरंग लौटना पड़ा गया।
वर्जन
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे अभियान के चलते टीम नींबू बाजार में दुकानों पर छापामारी करने गई थी। यहां खुद को व्यापार मंडल से जुड़ा बताकर कुछ लोगों ने टीम से अभद्रता की। मामला संज्ञान में है उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया जाएगा। - वीके वर्मा, अभिहीत अधिकारी