{"_id":"5af9913e4f1c1bd2408b53be","slug":"21526305086-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने तलब की चुनाव-2017 में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने तलब की चुनाव-2017 में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट
Updated Mon, 14 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
आयोग ने तलब की 2017 के चुनाव में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट
चुनाव ड्यूटी न करने वाले लगभग 80 लोग हुए थे सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति के चुनाव ड्यूटी पर न पहुंचने वाले करीब 80 अधिकारी/कर्मचारियों को तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर ने सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में लगभग सभी बहाल हो गए, लेकिन अब राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान हुई इस कार्रवाई की जानकारी तलब की है। इसमें जिन अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी उन सभी के नाम एवं पद नाम सहित सूचना मांगी गई है। इससे संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
चुनाव के समय ड्यूटी कटवाना अथवा ड्यूटी से गायब रहना अधिकारी/कर्मचारियों का शगल बन चुका था। हर बार चुनाव में ड्यूटी से नदारद लोगों को नोटिस मिलता था लेकिन कार्रवाई नहीं होती थी। इससे चुनाव के समय बहाने बनाकर छुट्टी लेने अथवा गायब रहने वालों की संख्या बढ़ रही थी। 2017 में विधानसभा चुनाव में तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर ने सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने इन अधिकारियों की जांच कराई और उनकी रिपोर्ट के आधार पर 80 चुनाव अधिकारियों (जिसमें सर्वाधिक बेसिक शिक्षा विभाग के थे) को निलंबित कर दिया था। चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर हुई इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया था और लोगों को बहाल होने पर तमाम जतन करने पड़े थे। राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान हुई निलंबन की कार्रवाई की रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की है। इस पर जिला प्रशासन से सीडीओ कार्यालय के माध्यम से रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेज दी है। माना जा रहा है राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी रिपोर्ट पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
00000
राज्य चुनाव आयोग से चुनाव के दौरान हुई कार्रवाई की सूचना मांगी गई है। रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द सूचना भेजी जाएगी।
बृजकिशोर, एडीएम