{"_id":"5af8933a4f1c1bdd408b509f","slug":"21526240058-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड दो, वरना करेंगे आंदोलन - किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड दो, वरना करेंगे आंदोलन - किसान
Updated Mon, 14 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे से जुडे़ किसानों ने मुआवजे के बाद अब सर्विस रोड की मांग शुरू कर दी है। किसानों ने अपने खेतों तक जाने के लिए हाइवे के साथ साथ सर्विस रोड बनाने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उद्घाटन सभा से पहले किसानों की चेतावनी ने जिला प्रशासन के अफसरों की नींद उड़ा दी है।
दिल्ली की भीड़ को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे का निर्माण कराया है। उक्त हाइवे दिल्ली एनसीआर के चारों ओर गोल सर्किल में बना है। इसका ईस्टर्न भाग बागपत की खेकड़ा तहसील से होकर गुजर रहा है। केन्द्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को भारी भरकम मुआवजा भी दिया है। अब किसान हाइवे के साथ सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सर्विस रोड बनेगी तो उनको अपने खेतों तक जाने में आसानी होगी। किसानों का कहना है कि हाइवे के अधिकारियों ने उनको इसका आश्वासन भी दिया था। अब उनकी सर्विस रोड की मांग को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को सर्विस रोड, टोल फ्री पास, निर्माण में टूटे रास्तों की मरम्मत, अतिरिक्त भूमि की पैमाईश कर मुआवजा मिले।
नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को शाम के समय हुई बैठक में किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा मांगों को लेकर वे एक बार केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह से मिलेंगे। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन शुरू कर आर पार की लड़ाई लडे़ंगे। इसकी बैठक की अध्यक्षता राज सिंह यादव ने की। संचालन नरेश यादव ने किया। इस दौरान किसानों में वीरेंद्र यादव, भंवर सिंह, नरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, विजयपाल धामा, तेजपाल, ब्रहम सिंह, महिपाल, नारायण, सत्यपाल, ओमप्रकाश, जितेंद्र, राजेंद्र सिंह, ओमकार धामा आदि किसान मौजूद रहे।