फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर भड़का हिंजाम, जिन्ना का पुतला फूंका

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर भड़का हिंजाम, जिन्ना का पुतला फूंका

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर भड़का हिंजाम, जिन्ना का पुतला फूंका
05 पीबीटीपी 1
विज्ञापन

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर भड़का हिंजामं, पुतला फूंका
जिन्ना समर्थकों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर जिन्ना का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जिन्ना समर्थकों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाने की मांग की।
हिंजामं कार्यकर्ता शनिवार सुबह कचहरी चौराहे पर एकत्र हुए। यहां आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंका। इस दौरान कहा गया कि देश के विरुद्ध साजिश रचने वाले व विभाजन करने वाले व्यक्ति की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी जैसी मान्यता प्राप्त संस्था में लगाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में देश में जिन्ना की तस्वीर को प्रतिबंधित करने, एएमयू को भूमि दान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा यूनीवर्सिटी में स्थापित कराने, उनके चित्र को यूनीवर्सिटी के सभी कार्यालयों में स्थापित कराने, एएमयू को नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय कराने, जिन्ना समर्थकों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, एएमयू में दलित छात्रों को आरक्षण के तहत प्रवेश व सुविधाएं देने का आदेश पारित करने व एएमयू के हॉस्टल की तलाशी लेकर सत्यापन कराने की मांग की गई। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रांतीय महामंत्री स्वतंत्र देवल, मिथुन मिश्रा, सौरभ मिश्रा, नंदकिशोर, कपिल शर्मा, रोहित समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------------------

राजनीति बंद कर एएमयू से हटाई जाए जिन्ना की तस्वीर
पीलीभीत। एएमयू के छात्रसंघ भवन में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर मामला खासा गर्माता जा रहा है। इसको लेकर आजकल खासी बहस भी चल रही है। अमर उजाला ने इसको लेकर युवाओं से रायशुमारी की तो अधिकांश ने तर्क देते हुए यूनीवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
05 पीबीटीपी 31
मोहम्मद अली जिन्ना देश विभाजन के जिम्मेदार है। ऐसे में उनकी तस्वीर लगाना अनुचित है। नैतिकता के आधार पर एएमयू में लगी उनकी तस्वीर को हटाकर जल्द ही चल रहे विवाद को बंद किया जाना चाहिए।

रविशंकर
00
05 पीबीटीपी 32
जिन्ना के एएमयू के आजीवन सदस्य होने की बात कही जा रही है, तो अन्य आजीवन सदस्यों की तस्वीर कहां हैं। कुछ लोग इसको बेवजह तूल देकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इस पर जल्द ही सरकार को निर्णय लेना चाहिए।
राहुल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed