{"_id":"5ae4c3d14f1c1b3b0a8b7043","slug":"21524941777-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे खत्म होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे खत्म होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर गेहूं तौल के लिए बोरे खत्म होने के कारण किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से अविलंब केंद्र पर बोरे भेजने की मांग की।
नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सहकारी क्रय विक्रय गेहूं खरीद केंद्र समेत नगर क्षेत्र के सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरे खत्म होने के कारण किसानों को गेहूं की तौल कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे किसान परेशान हैं। शनिवार को केंद्र पर बोरे खत्म होने से परेशान किसानों ने तौल केंद्र पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से अविलंब गेहूं तौल के लिए बोरे उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, ओमकार प्रधान, महेंद्र सिंह, प्रवीन राठी, ब्रिजेश शर्मा, राजन शर्मा, दीपक धामा आदि रहे। दूसरी तरफ केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान ने कहा संबंधित अधिकारी को बोरे खत्म होने के बारे में सूचित कर दिया गया है। जल्द ही केंद्र पर बोरे उपलब्ध करा दिए जाएंगे।