{"_id":"5ad656824f1c1ba67f8b525b","slug":"21523996290-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ शिविर में 120 मरीज जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ शिविर में 120 मरीज जांचे
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने श्री बालाजी आश्रम में आयुष आपके द्वार स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम डूंडाहैड़ा में एक होम्योपैथिक चिकित्सालय बनवाने की घोषणा भी की।
मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा स्थित बालाजी आश्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना आयुष आपके द्वार के शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा दुनिया की श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। इसके द्वारा मनुष्य के शरीर में होने वाली बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा यह योजना आम जनता को लाभान्वित करने के लिए चलाई गई है।
उन्होंने कहा जल्द ही जनपद में एक 50 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण होगा। वही डूंडाहैड़ा में एक मिनी अस्पताल बनाया जाएगा। इन अस्पतालों में होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी, योग आदि चिकित्सा पद्धति से मरीज का उपचार होगा। शिविर में 120 मरीजों निशुल्क उपचार किया। इस दौरान डॉ. सूर्यदेव यादव, डॉ. अजय कुमार, डा. सीता, फार्मेसिस्ट समीर ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, परविंद्र धामा अनिल त्यागी, सोनी जाटव, रामबीर डागर, रामपाल, संजय जाटव, रामकिशन पाल, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।