फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सकारात्मक सोंच के साथ देश-प्रदेश की तस्वीर बदलेगी भाजपा

सकारात्मक सोंच के साथ देश-प्रदेश की तस्वीर बदलेगी भाजपा

Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
सकारात्मक सोंच के साथ देश-प्रदेश की तस्वीर बदलेगी भाजपा
सकारात्मक सोच के साथ देश-प्रदेश की तस्वीर बदलेगी भाजपा
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने गिनाई उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऋण माफी योजना के तहत 36 हजार करोड़ रुपये से प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया है। उनकी स्थिति को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास सरकार कर रही है।
प्रभारी मंत्री ने बुधवार रात साढ़े आठ बजे चीनी मिल के अतिथि गृह में प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार किसानों को भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध करा रही है। कहा कि बरेली रोड का निर्माण कार्य 31 मार्च पूरा कर लिया जाएगा। नगर की कांशीराम कालोनी और आसरा कालोनी के आवासों का आवंटन पात्र लोगों को करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग सकारात्मक सोच रखते हैं। इससे देश और प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने बेसिक विद्यालयों के बच्चों को स्वेटर देने की योजना बनाई, जिसे बहुत जल्द अमली जामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वेटर बंटने में कुछ देर अवश्य हो गया लेकिन बच्चों को काफी अच्छी क्वालिटी के स्वेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रामसरन वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, शहर विधायक संजय गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed