फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ओडीएफ गांव का समय से पूरा करें सत्यापन

ओडीएफ गांव का समय से पूरा करें सत्यापन

Fri, 22 Dec 2017 05:55 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ गांव का समय से पूरा करें सत्यापन
Toilet - फोटो : india today
डीडी पंचायत ने ली एडीओ एवं स्टाफ की बैठक
विज्ञापन


पीलीभीत। पंचायतीराज विभाग के उपनिदेशक एके शाही ने डीपीआरओ कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में ओडीएफ घोषित हो चुके 166 गांव की सत्यापन कर फोटो अपलोड करने एवं बंद पड़े शौचालयों को क्रियाशील कराने के निदेश दिए।

शुक्रवार को बरेली से पीलीभीत विकास भवन पहुंचे उपनिदेशक पंचायतीराज एके शाही ने डीपीआरओ की अनुपस्थिति में सभी एडीओ पंचायत एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक की। विकास कार्यों की समीक्षा में उन्हेें बताया कि जिले में अब तक 166 गांव ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित हो चुके हैं। इस पर उपनिदेशक ने ओडीएफ घोषित सभी गांव का भ्रमण का सत्यापन कराया जाए। साथ ही शौचालय निर्माण होने पर उनकी फोटो अपलोडिंग एवं एमआईएस फीडिंग भी लक्ष्य के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस गांव को ओडीएफ कराया जाना है, उनमें भ्रमण के बंद शौचालय मिलने पर क्रियाशील कराया जाना चाहिए इनमें लगी धनराशि का सदुपयोग हो सके। उन्होंने एडीओ से कहा किसी भी गांव में सिर पर मैला ढोने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके लिए एडीओ प्रधान और सचिव से इस बात का लिखित प्रमाणपत्र लें कि उनके गांव में खुले शौचालय नहीं हैं और कहीं भी सिर पर मैला नहीं ढोया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायतों से हैंडपंप के रीबोर कराने पर चर्चा करते कहा वास्तव में जिन हैंडपंपों को रीबोर करना जरूरी है, उन्हीं का रीबोर कराया जाना चाहिए। रीबोर कराने के बाद उसके किसी भी रंग से पट्टी बनाकर रीबोर कराने की तारीख आदि अंकित कराई जानी चाहिए। बैठक में एडीओ कौशलेंद्र सिंह चौहान, संजय प्रकाश, हेमेंद्र कुमार, नेहा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed