{"_id":"5a396c2a4f1c1bc1678c2812","slug":"21513712682-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट मे आने से ग्राम काठा निवासी युवक की दर्दनाक मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट मे आने से ग्राम काठा निवासी युवक की दर्दनाक मौत।
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
सुबह नौ बजे दिल्ली से शामली जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर तीस वर्षीय ग्राम काठा निवासी युवक की सुन्हैडा रेलवे हाल्ट के समीप मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से शामली जा रही यात्री ट्रेन ग्राम सुन्हैडा रेलवे हाल्ट के समीप पहुंची, तभी ट्रेन में सवार ग्राम काठा निवासी तीस वर्षीय युवक पुष्पेंद्र ट्रेन की डिब्बे में खिड़की पर खड़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ा और वह खिड़की से नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय परिजन शव को गांव में लाए और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।