फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सपा-भाजपा में बगावत, मैदान में उतरे बागी

सपा-भाजपा में बगावत, मैदान में उतरे बागी

Mon, 06 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सपा-भाजपा में बगावत, मैदान में उतरे बागी
चुनाव
पीलीभीत। लंबे समय से दो भागों में अंदर खाने बंटी चली आ रही भाजपा में बगावत के स्वर एक बार फिर तेज हो गए हैं। नगर पालिका पूरनपुर व नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के निवर्तमान चेयरमैन को भाजपा का टिकट मिलने के बाद असंतुष्ट भाजपाइयों ने दोनों ही स्थानों पर मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा पूरनपुर नगर पालिका परिषद सीट से सपा द्वारा पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वहां सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मियां उर्फ छोटे बगावत पर उतर आएं हैं। उन्होंने अपनी पत्नी एवं पूर्व जिपं सदस्य रिजवाना बेगम का बाकायदा नामांकन करा उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन

सत्ताधारी पार्टी भाजपा से नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का टिकट पाने के लिए लगभग हर स्थान से कई दावेदारों ने आवेदन किया था। एक दिन पहले जब भाजपा की सूची जारी हुई तो उसी के साथ भीतर ही भीतर लगभग सभी स्थानों पर दबी जुबान में विरोध के स्वर उठने लगे थे। सबसे अधिक विरोध नगर पालिका परिषद पूरनपुर व नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में देखने को मिला। पूरनपुर में भाजपा ने निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार उर्फ लल्लन को जबकि गुलड़िया भिंडारा में निवर्तमान चेयरमैन अजय गोयल को एक दिन पहले ही प्रत्याशी घोषित किया। पूरनपुर में भाजपा से टिकट हासिल करने को लाइन में लगे कुछ प्रत्याशियों ने रविवार देर सायं एक बारात घर में बैठक कर पार्टी हाईकमान के निर्णय की कटु शब्दों में निंदा की गई साथ ही टिकट मांगने की होड़ में लगे शेष आवेदकों ने संयुक्त रूप से अपना प्रत्याशी डॉ. तेजू को घोषित कर उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय ले लिया। गुलड़िया भिंडारा में भाजपा प्रत्याशी अजय गोयल के खिलाफ भाजपा से टिकट मांगने की लाइन में लगे राजीव प्रताप सिंह ने बाकायदा सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भी सोमवार दाखिल कर दिया। राजीव भाजपा जिला महामंत्री संजीव प्रताप सिंह के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरनपुर में सपा में भी बगावत शुरू हो गई है। यहां पार्टी ने पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। यहां सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मियां उर्फ छोटे बगावत में उतर आए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी एवं पूर्व जिपं सदस्य रिजवाना बेगम को चुनाव मैदान में उतार दिया है। रिजवाना बेगम ने बाकायदा आज नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। इसके अलावा व्यापारी नेता मुजफ्फर हुसैन खां लाडले भी सपा से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर वह भी बगावत पर उतर आएं हैं और नामांकन करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed