{"_id":"59f8cefa4f1c1bdb538ba233","slug":"21509478138-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फखरपुर रेलवे हाल्ट पर पैसेंजर को आधा घंटा रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फखरपुर रेलवे हाल्ट पर पैसेंजर को आधा घंटा रोका
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर रेलवे हाल्ट पर पैसेंजर को आधा घंटा रोका
खेकड़ा (बागपत)। शामली से सुबह नौ बजे दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन निरंतर देरी से चलने के कारण आक्रोशित यात्रियों ने फखरपुर रेलवे हाल्ट पर ट्रेन को रोक लिया। आधा घंटे बाद सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद यात्रियों ने ट्रेन को चलने दिया।
शामली से चलकर सुबह नौ बजे यात्री ट्रेन 54060 का समय खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर है। लेकिन रेलवे विभाग की लापरवाही के कारण उक्त यात्री ट्रेन का संचालन आए दिन देरी से होने के कारण यात्री परेशान हैं। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम फखरपुर रेलवे हाल्ट पर करीब दस बजे पहुंची ट्रेन को आक्रोशित यात्रियों ने रोक लिया। रेलवे विभाग ने इसकी सूचना खेकड़ा थाने को दी। थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस बल के साथ फखरपुर रेलवे हाल्ट पर पहुंचे। और वहां पर ट्रेन को रोके खडे़ आक्रोशित यात्रियों से वार्ता की। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण उन्हें ड्यूटी पर पहुंचने मे काफी देरी हो जाती है। थाना प्रभारी ने यात्रियों को रेलवे विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ट्रेन का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिये रवाना हुई।