{"_id":"59d232fa4f1c1bca538b5513","slug":"21506947834-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लडने नहीं, लोगों की मदद को आती हूं: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लडने नहीं, लोगों की मदद को आती हूं: मेनका
Updated Mon, 02 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि वह पीलीभीत चुनाव लड़ने नहीं आतीं, यहां रहने वाले लोगों की मदद करने आती हैं। जिले के एक एक परेशान आदमी की मदद करना चाहती हैं। लोग अपनी समस्या उन्हें बेझिझक बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, जिले का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही लोक सभा क्षेत्र में 40 सड़कें बनवाई जाएंगी।
दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची मेनका गांधी ने सोमवार को गांव कैंचुआ, जमुनिया, नांद, भीकमपुर, खुटरायां, खजुरिया, चरखौला, बेहटा, सिसैइया साहब और नौवा नगला आदि गांवों में जन सभाएं कीं। इन सभाओं में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना के तहत जिले के जरूरतमंद लोगों को 90 करोड़ का ऋण बांटा जा चुका है। फसल बीमा योजना चलाकर किसान हित में सरकार ने बहुत बड़ा काम किया है। सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह कौशल विकास योजना के तहत सभी इच्छुक बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिलावा सकती हैं। इच्छुक लोग इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों से संपर्क साध सकते हैं। सांसद ने कहा कि बहुत जल्द सौभाग्य विद्युत योजना शुरू होने वाली है। इससे सभी लोगों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में 1.40 लाख स्वच्छ शौचालय बनवाए जाएंगे। इनमें 36 हजार शौचालय बन भी चुके हैं। कस्बा बिलसंडा में बहुत जल्द उपमंडी स्थल बनवाया जाएगा। इसमें 11 करोड़ का खर्च आएगा। बहुत जल्द शिविर लगवाकर वंचित विकलांगों को मुफ्त में उपकरण बंटवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो गरीब अपनी कन्याओं का विवाह करने में असमर्थ हैं, वे लोग उनके प्रतिनिधियों के पास नाम लिखवा सकते हैं। बहुत जल्द सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा, जिसमें उपहार भी दिया जाएगा। इस मौके पर कमलकांत, देवेंद्र सिह टोनी, राजेश सिंह, नरेश शर्मा, डॉ. कृष्ण लाल आर्या, डॉ. रत्नेश गंगवार और अश्वनी शर्मा समेत प्रमुख लोग मौजूद रहे।