{"_id":"59cd524a4f1c1bcc538b4dac","slug":"21506628170-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गे की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गे की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दुर्गा अष्टमी पर नगर में रात्रि के समय मां दुर्गे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे दुर्गा अष्टमी के चलते नगर में गांधी गंज मंडी से मां दुर्गे की शोभायात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। शोभायात्रा नगर के जैन कॉलेज मार्ग, पुलिस चौकी चौराहा, मेन बाजार छोटा आजार, पांडव चौक, मोहल्ला अहिरान, विजयनगर, रेलवे रोड, पाठशाला रोड आदि मार्गों से होते देर रात्रि काले सिंह मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजे, भजन कीर्तन मंडली मां दुर्गे को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान करते चली। वही मां दुर्गे की विभिन्न रूपों में सजा शोभायात्रा में शामिल झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह जगह भक्तों ने मार्गों पर प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा शांति पूर्ण ढंग से निकालने के लिए व्यापक पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरुण गुप्ता, तरुण गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, विनोद अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, अरुण सिंघल, राजेश कुमार आदि रहे।