फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीएसए ने नौ पटल सहायकों को किया इधर से उधर

बीएसए ने नौ पटल सहायकों को किया इधर से उधर

Fri, 01 Sep 2017 06:27 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने नौ पटल सहायकों को किया इधर से उधर
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षक संघ व अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद बीएसए ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में तैनात नौ लिपिकों के ब्लाकों में परिवर्तन करते हुए स्थानांतरित कर दिया। वहीं बीएसए कार्यालय के प्रधान सहायक संजय सिंह को कलेक्ट्रेट से संबद्ध किया है। बीएसए की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा तीन दिन पूर्व सौंपे गए ज्ञापन में ब्लाकों में तैनात बिल लिपिकों को कई वर्षों से जमे होने व शोषण करने का आरोप लगाया था। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भेजी गई थी। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड स्तर पर तैनात सहायकों/लिपिकों के पटल परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए थे। बताया कि आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलसंडा में तैनात लिपिक भारत भूषण को अमरिया, विक्रम सिंह को बरखेड़ा से अमरिया, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को अमरिया से बिलसंडा, विद्या भूषण पंत को उपबेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बिलसंडा, अजय पाल सिंह को बीसलपुर से ललौरीखेड़ा, राजीव रत्न अवस्थी को उप बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बीसलपुर, रामप्रताप को बीसलपुर से नगर क्षेत्र पीलीभीत, धर्मेंद्र कुमार को बीसलपुर से मरौरी व भगवान सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ललौरीखेड़ा से बरखेड़ा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यालय के प्रधान सहायक संजय सिंह को कलेक्ट्रेट के दैवीय आपदा व शिकायत प्रकोष्ठ से संबद्ध किया गया है। उन्होंने लिपिकों को अपने अपने पटल का आदान प्रदान कर चार्ज सूची खंड शिक्षा अधिकारी से अवलोकित कराते हुए बीएएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक स्तर पर तैनात लिपिकों एक ही पटल पर लंबे अरसे से जमे होने व शोषण करने की शिकायतें मिल रही थी। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। लिपिक दबाव बनाने को अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed