{"_id":"5991a6be4f1c1b3a388b47c7","slug":"21502717630-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मैंगलगंज हाईवे पर कीचड़ में फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मैंगलगंज हाईवे पर कीचड़ में फंस रहे वाहन
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघचाई/पीलीभीत। निर्माणाधीन मैंगलगंज हाईवे पर कीचड़ से वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। यहां वाहन पहुुंचते ही कीचड़ में फंस और दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को कीचड़ में फंसे वाहनों को निकलवाने को जेसीबी चालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए वाहन चालकों ने हंगामा किया।
पूरनपुर से मैंगलगंज को जाने वाले हाईवे पर पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। बरसात ने हाइवे निर्माण की गति को रोक दिया। निर्माण को जगह-जगह डाली गई मिट्टी से कीचड़ हो गई। इसमें वाहन फंसने से ट्रैफिक ठप हो गया। सोमवार को घंटों एक पिकअप फंसी रही। पिकअप चालक के नेतृत्व में कुछ वाहन चालकों ने निर्माण में लगी जेसीबी चालक पर फंसे वाहनों को निकालने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उधर निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे कर्मचारी रितेश कुमार ने इसको गलत बताया।