फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाढ़ नियंत्रण स्थलों तक पहुंचा शारदा का पानी

बाढ़ नियंत्रण स्थलों तक पहुंचा शारदा का पानी

Thu, 06 Jul 2017 05:51 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण स्थलों तक पहुंचा शारदा का पानी
माधोटांडा (पीलीभीत)। बरसात शुरू होते ही बाढ़ व भू कटान से बचाव को बनी बाढ़ नियंत्रण योजनाएं शारदा नदी के पानी की जद में आने लगी है। हालांकि अभी नदी की धार का प्रवाह किनारे की ओर नहीं है। मगर नदी के बढ़तेे जलस्तर को देखकर लोगों की टेंशन बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा हैं। नदी के दांए किनारे लगभग सभी बाढ़ नियंत्रण योजना स्थलों तक नदी का पानी आ गया है, लेकिन अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि शारदा का पानी योजना स्थलों तक आने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

00
नलडेंगा के स्पर आए पानी की चपेट में
नलडेंगा में बने स्परों से पानी टकराने लगा है। यहां नदी के बीचोबीच अभी दूर तक रेत के ढेर दिखाई दे रहे हैं। दांए किनारे पर कराए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों का भविष्य पहली बाढ़ में ही खुलकर सामने आ जाएगा। वजह यह है कि शारदा नदी पानी बढ़ने के बाद कम होने पर अधिक कटान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
नदी पार इलाके में धान की रोपाई तेज
रमनगरा इलाके में शारदा पार लोग नावों से जाकर अपने पट्टे की भूमि पर धान की रोपाई करने में जुटे हैं। ऐसे में नदी के बीच में जलस्तर कम होने के चलते नाव को काफी दूरी तक रस्सी से खींचना पड़ रहा है। शारदा पार वन विभाग व ग्राम समाज की लगभग दो हजार एकड़ भूमि पर खेती की जा रही हैं। धान की रोपाई जल्द पूरी करने के लिए किसान सुबह ही नाव से नदी पार जाने वालों की भीड़ जमा होने लगी है।
00
थारू बस्ती के लोगों ने शुरू की तैयारियां
शारदा पार थारू बस्ती के लोग भी तेजी से अपना धान लगाने में जुटे हैं। इस बस्ती में हर साल बाढ़ का पानी घुस जाता है। इसलिए यहां लोग अपने खाने पीने की व्यवस्था भी पहले से कर लेते हैं। गरीब परिवार से ताल्लुके रखने वाले लोगों ने महाजनों से ब्याज पर रकम उधार लेनी शुरू कर दी है। ताकि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सके।

00
रमनगरा बुझिया में कटान तय
शारदा का जलस्तर बढने से रमनगरा बुझिया में भू कटान होना निश्चित माना जा रहा है। यहां पूरे वर्ष कोई बाढ़ नियंत्रण कार्य नहीं कराए गए। यहां कटान स्थल के अप स्ट्रीम में नदी किनारे एक फर्लांग तक बनी पत्थर की ठोकरें सफेद हाथी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed