फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आज पांच घंटे बंद रहेगी पूरनपुर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई

आज पांच घंटे बंद रहेगी पूरनपुर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई

Tue, 04 Jul 2017 05:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
आज पांच घंटे बंद रहेगी पूरनपुर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई
पीलीभीत। पूरनपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार को बिजली किल्लत से जूझना पड़ेगा। पीलीभीत-पूरनपुर लाइन पर क्षतिग्रस्त कंडक्टरों का सुधार कार्य होने को लेकर पांच घंटे सप्लाई बंद रखी जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने इसकी सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से पिछले दिनों 132 केवी पीलीभीत-पूरनपुर लाइन पर कंडक्टर लगवाए गए थे। जिनमें से कई क्षतिग्रसत हो गए हैं। इनके सुधार के लिए विभागीय स्तर से काम आज बुधवार को कराया जाएगा। रिपेयरिंग कार्य के चलते सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसमें पूरनपुर उपकेंद्र से पोषित समस्त 33 केवी पोषकों की आपूर्ति शामिल रहेगी। अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि अधिशासी अभियंता बरेली अंशुमान सिंह का आदेश मिला है। इसी के तहत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पूरनपुर टाउन, पूरनपुर ग्रामीण, पूरनपुर औद्योगिक, शेरपुर, घुंघचाई, शाहगढ़, माधोटांडा, रामनगरा, कलीनगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई पांच घंटे बंद रहेगी। कंडक्टर की रिपेयरिंग के बाद काफी राहत उपभोक्ता को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed