फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो दिन में कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर लगवाओ, वरना होगी कार्रवाई

दो दिन में कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर लगवाओ, वरना होगी कार्रवाई

Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर लगवाओ, वरना होगी कार्रवाई
पीलीभीत। नकलविहीन बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने को शासन ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद कुछ परीक्षा केंद्रों पर आदेशों का पालन नहीं किया गया। जबकि, डीआईओएस ने 12 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों पर कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर लगाकर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही है। इसको लेकर जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गत माह उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान नकलविहीन और पारदर्शितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे और परीक्षा कक्षों में दोनों ओर सीसीटीवी कैमरायुक्त वॉयस रिकार्डर दस दिन के भीतर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीआईओएस संत प्रकाश ने परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के भीतर कैमरे व वॉयस रिकॉर्डर लगाने के निर्देश देने के साथ शासनादेश का अनुपालन न करने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई तक की चेतावनी दी थी। इधर डीआईओएस को अफसरों द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट में कुछ परीक्षा केंद्रों के कैमरे व कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर न लगे होने का मामला संज्ञान में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को 12 जनवरी तक मुख्य द्वार पर कैमरे व कक्षाओं में मानक के अनुरूप कैमरायुक्त वॉयस रिकॉर्डर लगाने और इसकी सूचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट में कुछ परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही बरते जाने की जानकारी मिली है। लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed