फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पोस्टर वार को लेकर मेनका गंभीर, दर्ज होगी रिपोर्ट

पोस्टर वार को लेकर मेनका गंभीर, दर्ज होगी रिपोर्ट

Thu, 04 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर वार को लेकर मेनका गंभीर, दर्ज होगी रिपोर्ट
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

04 पीबीटीपी 24
पोस्टरवार को लेकर मेनका गंभीर, दर्ज होगी रिपोर्ट
सुनगढ़ी पुलिस को अफसरों ने दिए निर्देश
लोस चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगाए पोस्टरों का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ दीवारों पर लगाए गए पोस्टर का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हड़कंप मच गया है। जहां एक तरफ इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं, मेनका गांधी भी इस मामले को लेकर गंभीर दिखाई दे रही हैं। उनके निजी सचिव कमलकांत ने भी गुरुवार पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता की। जिसके बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर सुनगढ़ी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मेनका गांधी के खिलाफ पोस्टरवार को लेकर जिले में जहां राजनीति भी रंग पकड़ने लगी है। इसी क्रम में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। जिनमें लिखा है कि सांसद महोदया, वोट हमारा-राज तुम्हारा, अब पीलीभीत में नहीं चलेगा। इन पोस्टरों में निवेदक के स्थान पर जागरूक मतदाता पीलीभीत-बहेड़ी 26, लोकसभा लिखा है। कोई नंबर या प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी नहीं है। इस खबर को अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में चुनाव नजदीक आते ही मेनका के खिलाफ पोस्टर वार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई। सूत्र बताते हैं कि इस पोस्टर वार को लेकर मेनका गांधी भी गंभीर दिखाई दे रही हैं। प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है। मेनका गांधी के निजी सचिव कमलकांत ने गुरुवार एसपी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने इसे अराजक तत्वों की साजिश करार देते हुए उनसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने सुनगढ़ी थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल को टीम के साथ इसकी जानकारी के लिए भेज दिया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुनगढ़ी थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000
04पीबीटीपी29
शहर के कुछ स्थानों पर पोस्टर चस्पा किया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह किसी की साजिश प्रतीत हो रही है। पोस्टर किसने लगाए इसकी जांच खुफिया विभाग से कराई जा रही है। थाना पुलिस व सीओ को भी इसके लिए लगाया गया है। इस तरह के पोस्टर, बैनर व फ्लैक्सी चुनाव नजदीक आने पर अराजक तत्व छपवा न सकें इसके लिए प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों को भी चेतावनी जारी की जाएगी। यदि कोई प्रिंटिंग प्रेस वाला व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रिंटिंग प्रेस वाले सामग्री छपवाने वाले की पूरी डिटेल भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed