फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरसात के बाद विजयनगर में मजदूर के मकान की छत गिरी

बरसात के बाद विजयनगर में मजदूर के मकान की छत गिरी

Fri, 31 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरसात के बाद विजयनगर में मजदूर के मकान की छत गिरी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बारिश के बाद विजय नगर में मजदूर के एक मकान की छत गिर गई। इससे मकान मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मुआवजा दिलाने की मांग की।

खेकड़ा नगर क्षेत्र में राहत भरी बारिश आफत भी लेकर आई थी। लोगों के कुछ मकान तो बारिश में ही गिर गए और अब बारिश बंद होने के बाद भी मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। खेकड़ा नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी आदेश पुत्र राम चंद्र की हालत दयनीय है। वह मजदूरी करता है। विगत तीन दिन बाद नगर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों पर आफत आनी शुरू हो गई। बुधवार की रात्रि में आदेश अपने परिवार के साथ मकान के आंगन में सो रहा था। रात्रि में करीब ग्यारह बजे अचानक मकान की छत तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गई। मकान की छत गिरने से आंगन में सो रहे परिवार के सभी लोग जाग गए। इससे दहशत हो गई। साथ ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। यदि परिवार के लोग कमरे में सो रहे होते तो बड़ा हादसा घटित हो जाता। पीड़ित मकान मालिक आदेश ने उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार से हस्तक्षेप कर बरसात के बाद गिरे मकान से हुए नुकसान की जांच कराकर आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed