{"_id":"5b86fae242c7924659430b48","slug":"201535572706-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने अभियान चलाकर 13 आवारा पशु पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने अभियान चलाकर 13 आवारा पशु पकड़े
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर पालिका ने नगर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। बुधवार को पहले दिन पालिका की टीम ने खेकड़ा के बाजार से 13 पशुओं को पकड़कर दिल्ली के नरेला स्थित गोशाला में भेजा। खेकड़ा नगर के बाजारों में घूमने वाले बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजारों में घूमने वाले यह बेसहारा खूंखार पशु आए दिन बाजार में सामान खरीदने वाले लोगों को टक्कर मारकर घायल करते रहते हैं। बेसहारा पशुओं के बढ़ते आतंक से लोग परेशान आ चुके हैं। परेशान लोग खेकड़ा नगर पालिका से लंबे समय से बेसहारा पशुओं को पकड़वाने की मांग कर रहे थे। बुधवार को खेकड़ा पालिका के कर्मचारियों ने खेकड़ा नगर के बाजार से घंटों तक मशक्कत कर 13 पशु पकड़ें। जिन्हें टैंपो में लादकर दिल्ली के नरेला स्थित गोशाला में भेजा। नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा ने बताया कि खेकड़ा में अब इन खूंखार बेसहारा पशुुुओं को पकड़ने के लिए अभियान निरंतर चलाया जाएगा।