{"_id":"5afb408e4f1c1be1408b588f","slug":"201526415502-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने पर गुस्साए लोग, उपकेशंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने पर गुस्साए लोग, उपकेशंद्र पर हंगामा
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 पीबीटीपी 16
बिजली न आने पर गुस्साए लोग, उपकेंद्र पर हंगामा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत
आंधी से टूटे पोल और तारों का मंगलवार को भी होता रहा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
आंधी बारिश के बाद रविवार रात से गुल हुई बिजली के लगातार 24 घंटे तक न आने पर आवास विकास कॉलोनी के कई लोग सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे नकटादाना उपकेंद्र पर पहुंच गए। जिसके बाद हंगामा करते हुए मौजूद कर्मचारियों से उलझना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। इधर, लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी कई इलाकों में क्षतिग्रस्त पोल व तारों का सुधार कार्य जारी रहा।
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे आए आंधी तूफान से 12 उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। 35 पोल, एक हजार मीटर तार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही 33 इंसुलेटर खराब हो गए थे। सोमवार को पूरे दिन चले काम के बाद शहर के अधिकांश इलाकों की सप्लाई को सुचारू करा दिया गया था। रात को फाल्ट होने के बाद निरंजनकुंज कॉलोनी की बिजली चली गई। इधर आवास विकास कॉलोनी में भी सप्लाई बंद रही। जिससे गुस्साकर रात करीब साढ़े नौ बजे 50 से अधिक लोग नकटादाना उपकेंद्र पर पहुंच गए और मौजूद बिजली कर्मचारियों से उलझना शुरू हो गए। भीड़ बढ़ती देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह, कोतवाली के दरोगा रमेश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए। यूपी 100 पुलिस की दो गाड़ी भी आ गईं। जिसके बाद भीड़ को बातचीत कर शांत कराया गया। इस दौरान कई बार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बेवजह की बयानबाजी कर रहे भीड़ में शामिल लोगों को चेतावनी भी दी। इधर, गैस चौराहा, स्टेशन रोड, टनकपुर हाईवे पर मंगलवार को भी क्षतिग्रस्त तारों का सुधार कार्य जारी रहा। जिससे बिजली सप्लाई बाधित रही। सड़कों पर जहां-तहां गिरे बिजली के तार आंधी की तबाही की गवाही देते रहे। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पहले दिन में फिर रात में दोबारा कुछ लोग नकटादाना उपकेंद्र पर पहुंच गए थे। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, जिसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया था।