{"_id":"5af9e7834f1c1b1b5e8b486a","slug":"201526327171-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शान्तिनाथ की पालकी प्रभावना यात्रा निकाली।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शान्तिनाथ की पालकी प्रभावना यात्रा निकाली।
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में जैन समाज के लोगों ने बैंड बाजों के बीच भगवान शांतिनाथ की वार्षिक पालकी प्रभावना यात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शांति नाथ की जयजयकार कर झूमते रहे।
नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित श्री चमत्कारी भगवान दिगंबर जैन मंदिर से जैन श्रद्धालुओं ने सोमवार को भगवान शांति नाथ जी के जन्म, तप और निर्वाण कल्याण के अवसर पर वार्षिक पालकी प्रभावना यात्रा निकाली । सोमवार को सुबह छह बजे भगवान शांति नाथ का अभिषेक पूजन किया । छह बजकर तीस मिनट पर भगवान शांतिनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाया । इसके बाद सात बजे भगवान शांतिनाथ का निर्वाण महोत्सव, पालना झूलन आदि कार्यक्रम किए गए। तत्पश्चात सुबह नौ बजे मंदिर से श्री जी की पालकी यात्रा प्रारंभ हुई। पालकी यात्रा में शामिल बैंड बाजे, भजन कीर्तन मंडली भगवान शांतिनाथ की जयजयकार कर झूम रहे । पालकी यात्रा नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित मंदिर से शुरू होकर पांडव चौक, छोटा बाजार, गांधी प्याऊ, पुलिस चौकी चौराहा से होते जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची। वहां पूजा अर्चना के बाद फिर पालकी यात्रा वापस मोहल्ला अहिरान स्थित भगवान दिगंबर जैन मंदिर में समाप्त हुई। पालकी यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भगवान शांतिनाथ मय होकर रह गया।
पालकी यात्रा के दौरान जैन मिलन ने नगर में जगह जगह स्वागत द्वार लगवाए। इस दौरान आकाश जैन, पराग, पुनीत जैन, शुभम जैन, धवल जैन, साहिल जैन, पारस जैन, विनय जैन आदि पालकी में लगे थे। इस दौरान नरेश चंद जैन, किशन जैन, महेश जैन, राजेंद्र जैन, श्रेयांश जैन, सुरेंद्र जैन, जिनेश जैन, सुमेर जैन, संजीव जैन, अजेश जैन, ओमप्रकाश जैन, सुरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, आकाश जैन आदि रहे।