फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिवसैनिकों ने असम हाईवे पर लगाया जाम, नारेबाजी

शिवसैनिकों ने असम हाईवे पर लगाया जाम, नारेबाजी

Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिवसैनिकों ने असम हाईवे पर लगाया जाम, नारेबाजी
शिवसैनिकों ने असम हाईवे पर लगाया जाम, नारेबाजी
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दिखाई सख्ती तो बैकफुट पर आए
झूलते बिजली के तारों का सुधार न होने पर थे गुस्साए
07 पीबीटीपी 1,2,3
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। कई बार शिकायत करने के बाद भी राजीव कॉलोनी में झूलते हाईटेंशन तारों का सुधार न होने पर गुस्साए शिवसैनिकों ने कॉलोनी के लोगों के साथ एकजुट होकर सोमवार सुबह करीब 11 बजे असम हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाई तो शिवसैनिकों को बैकफुट पर आने में देर नहीं लगी। एसएसआई सुधीर कुमार सिंह के चेतावनी देते ही शिवसैनिक खुद ही हाईवे से हट गए। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

राजीव कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट विद्यालय के पास बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइन काफी नीचे आ गई है। इसके अलावा विद्यालय की दीवार से उसकी दूरी भी दो फिट के करीब है, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। इसके समाधान के लिए करीब 15 दिन पहले शिवसैनिकों ने अफसरों से शिकायत कर समाधान की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद सोमवार सुबह शिवसैनिक जिला प्रमुख दीपक वर्मा की अगुवाई में असम हाईवे पर जमा हुए। कार्यकर्ताओं के अलावा कॉलोनी की महिलाएं भी उनके साथ आ गईं। सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी मोड़ पर असम हाईवे पर पहुंचकर सभी ने हाईवे को बाइकें लगाकर आवागमन बंद कर दिया और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्य हाईवे होने के कारण कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। करीब 15 मिनट बाद एसएसआई सुनगढ़ी सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिवसैनिकों के इस तरह से हाईवे जाम करने को गलत करार दिया। स्पष्ट कहा कि वह खुद जाम खोल दें, वरना पुलिस उनको हटा देगी। इतना सुनते ही शिवसैनिकों को बैकफुट पर आने में समय नहीं लगा। पुलिस का सख्त रूख देख बिना कोई बहस किए वह हाईवे से हट गए। पीछे से सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी क्यूआरटी टीम के साथ पहुुंच गए। शिवसैनिकों ने पहले से तैयार ज्ञापन सीओ सिटी को देकर समस्या के समाधान की मांग की। सीओ ने इसका बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, अमन वर्मा, शैली शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed