फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2022 तक किसानों की आय करनी है देगुनी : वर्मा

2022 तक किसानों की आय करनी है देगुनी : वर्मा

Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
2022 तक किसानों की आय करनी है देगुनी : वर्मा
02 पीबीटीपी 18
विज्ञापन

‘2022 तक किसानों की आय करनी है दोगुनी’
- ग्राम स्वराज अभियान के तहत हुई किसान कल्याण कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर।
राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में बुधवार को दोपहर 12 बजे ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन हुआ। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करानी है।
भाजपा विधायक ने कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहली बार सुदृढ़ कृषि नीति बनाई है। इसी कृषि नीति के तहत देश के किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत जिले में सभी प्रकार की फसलें होती हैं। हम सब को फसलों की पैदावार और अधिक बढ़ाकर जिले को कृषि जगत में और अधिक गौरवशाली बनाना है। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अपने संसाधनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना है। इसमें विभाग किसानों की पूरी मदद करेगा। बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि किसान देश की अर्थ व्यवस्था का प्रमुख आधार है। यदि किसान की आय नहीं बढ़ती है तो किसी की भी आय नहीं बढ़ पाएगी। कार्यक्रम में डिप्टी सीवीओ डॉ. लक्ष्मी प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डॉ एनसी त्रिपाठी, अपर जिला कृषि अधिकारी अर्जुन सिंह, भगवान सहाय बघेल, आरके सिंह, आशुतोष कुमार, संजीव गंगवार, संजीव मौर्य, गंगाराम, सियाराम, विवेक वर्मा, और हेमंत कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता बीडीओ ने और संचालन बीटीएम अनिल वर्मा ने किया। इस मौके पर किसानों को उन्नतशील खेती से संबंधित साहित्य भी बांटा गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट खेती करने वाले किसान गांव जल्लापुर के सुंदरलाल, करमापुर माफी की जसोदा देवी, बीसलपुर के सतनाम सिंह, उगनपुर के रूपचंद्र और भोगापुर के रामसरन को एक-एक घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विधायक ने उन्नतशील किसानों को किया पुरस्कृत
पूरनपुर। किसान कल्याण कार्यशाला एवं कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण के तहत ब्लाक सभागार में किसान गोष्ठी हुई। परिसर में कृषि, पशुपालन, बीज रक्षा इकाई, रेशम विभाग, भूमि विकास बैंक आदि के स्टॉल लगे। मछली पालन के लिए किसान जसपाल सिंह, गन्ना की फसल को गुरमंगत सिंह, खेती के साथ पशुपालन पर सुरेंद्र कौर, धान के लिए सुरेश चंद्र, अच्छी सब्जी उत्पादन के लिए राममूर्ति को विधायक बाबूराम पासवान ने पुरस्कृत किया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी बांटे। विधायक बाबूराम पासवान ने सरकार की ओर से किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने का किसानों से आह्वान किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील शुक्ला ने गन्ना विभाग की योजनाओं, डॉ. एमपी सिंह ने पशुपालन, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ऋृतुजा तिवारी ने कृषि विभाग की संचालित, खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने विकास विभाग की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीपी शाही ने समसामायिक फसलों की जानकारी दी। भाजपा नगराध्यक्ष महेश मिश्रा, सुभाष वाजपेई, अतिंदरपाल सिंह, अखिलेश शर्मा, प्रवेश भारती, एडीओ (कृषि) अनिल कुमार गौतम, विजयपाल सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन राजीव कुमार अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed