फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मझोला व गजरौला क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी, दहशत

मझोला व गजरौला क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी, दहशत

Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
मझोला व गजरौला क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी, दहशत
बाघ को देखने उमड़े ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में पिछले काफी समय से बाघ की लोकेशन मिल रही हैं। अब मझोला पुलिस चौकी और गजरौला थाना क्षेत्र में भी बाघ देखे जाने से लोग दहशत में है। मझोला के कुलारा फार्म के निकट प्रतिपाल के खेत में रविवार की सुबह बाघ के पगचिह्न देखे गए। जबकि पास के खेत में सांड़ का शव पाया गया। वहीं दूसरी ओर गजरौला थाना क्षेत्र में जराकोठी से संडई हाल्ट मार्ग पर रविवार को दोपहर लगभग एक बजे के आसपास नहर पटरी पर बाघ का जोड़ा देखा गया।
विज्ञापन

मझोला। पुलिस चौकी क्षेत्र के कुलारा फार्म के आसपास बाघ की लोकेशन मिलने से किसानों में दहशत में है। रविवार सुबह कुलारा फार्म के निकट किसान प्रतिपाल सिंह के गेहूं के खेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की निगरानी टीम ने खेत में बने पगचिह्नों को ट्रेस कर आगे की लोकेशन देखी। इस पर कुछ आगे एक खाली पड़े खेत की झाड़ियों में सांड़ का शव मिला जिसका बाघ ने शिकार किया था। वनकर्मियों ने बाघ के आसपास ही होने की आशंका व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

जराकोठी। गजरौला क्षेत्र में माला जंगल से सटे इलाके में बाघ का एक जोड़ा पिछले काफी दिनों से देखा जा रहा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे जराकोठी से संडई हाल्ट जाने वाले मार्ग पर नहर पटरी पर ग्रामीणों ने बाघ के जोड़े को बैठा देखा। इस पर खेतों में काम कर रहे मजदूर व किसान काम छोड़कर चले गए। इस बीच उधर से गुजरे वाचर श्रीपाल और रामचंद्र ने भी बाघ के जोड़े को बैठे देखा। उन्होंने बताया कि बाघ का यह जोड़ा एक दिन पूर्व शनिवार को भी रेलवे ट्रैक के पास देखा गया था। वहीं इससे पूूर्व 28 नवंबर को रायपुर और 27 नवंबर को पौरखास निवासी कुलवंत सिंह के खेत में बाघ देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed