फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी जल निगम की पाइप लाइन

तीन दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी जल निगम की पाइप लाइन

Sun, 05 Nov 2017 06:14 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी जल निगम की पाइप लाइन
टूटी पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला
माधोटांडा। करीब तीन पहले फटी जल निगम की मेन पाइप लाइन को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका। जिसके चलते लगातार मिट्टी कटान होने से पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर बने हरदोई ब्रांच नहर के पुल को खतरा बढ़ता जा रहा है। जल निगम कर्मियों ने अभी तक इसे दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

जल निगम के वाटर टैंक से कस्बा सहित क्षेत्र के कई गांवों में भी पानी की सप्लाई दी जाती है। जिसमें डगा गांव भी शामिल है। डगा के लिए पानी सप्लाई के लिए पूरनपुर- खटीमा मार्ग के किनारे पाइप लाइन बिछाई गई है। उक्त पाइप लाइन करीब तीन दिन हरदोई ब्रांच नहर के पुल के पश्चिमी गेट के किनारे पाइपलाइन फट गई। जिससे पानी का तेज बहाव शुरू हो गया और पुल के किनारे ही पानी की धार से मिट्टी कटने से गहरा गड्ढा होना शुरू हो गया। हालांकि सिंचाई विभाग को अभी तक इसकी भनक नहीं लगी है। इधर जल निगम के सुपरवाइजर गंगाराम ने बताया कि इसकी सूचना जेई को दे दी है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरनपुर-खटीमा मार्ग का यह महत्वपूर्ण पुल है। गत वर्ष मार्ग का निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने अपने स्टोर में जलभराव होने पर पुल के पश्चिमी भाग के किनारे अवैध रूप से एक पुलिया बना दी थी। कहा गया था कि काम समाप्त होने पर इसे बंद कर देंगे, लेकिन काम पूरा होने के बाद ठेकेदार अवैध रूप से बनी पुलिया ऐसे ही छोड़ कर चला गया। इससे बरसात में पुल को पश्चिमी क्षेत्र से भी खतरा बना है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed