{"_id":"59c946724f1c1bbe538b460b","slug":"201506362994-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण ने सूपर्णखा के नाक कान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण ने सूपर्णखा के नाक कान काटे
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण ने सूपर्णखा के नाक कान काटे, खर दूषण का भी हुआ वध
25 पीबीटीपी 30
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर की रामलीला में राम लक्ष्मण से विवाह रचाने का प्रस्ताव लेकर पहुंची सूपर्णखा के नाक कान लक्ष्मण काट देते हैं। इसके बाद उनसे युद्ध करने पहुंचे खर दूषण का भी राम लक्ष्मण वध कर दिया।
रामलीला मैदान में चल रहे मंचन में सोमवार को राम लक्ष्मण और सीता अपनी कुटी के बाहर बैठे है। इसी बीच रावण की बहन सूपर्णखा रूप बदलकर वहां पहुंचती है और दोनों भाई से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम सीता की ओर इशारा करते खुद को विवाहिता की बात कहकर लक्ष्मण की ओर भेजते हैं जबकि लक्ष्मण उसे पुन: राम के पास भेज देते हैं। बार बार एक दूसरे पर टालते रहने से सूपर्णखा नाराज हो जाती है और अपनी असली रूप में आकर दोनों पर हमला करने को दौड़ती है। इस पर राम के इशारे पर चाकू से उसके नाक कान काट देते हैं। नाक कान कटने की जानकारी देने सूपर्णखा रावण के दरबार पहुंचती है। रावण खर दूषण को भेजता है लेकिन दोनों भाई युद्ध कर उसका वध कर देते हैं। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, अध्यक्ष सुनील मिश्र, प्रेम सिंह धीरेंद्र मिश्र, अमित अग्रवाल, अंबरीश शर्मा अंबू सहित कई लोग थे।
--------
रामलीला में आज
- पीलीभीत शहर की रामलीला में मंगलवार को सीता हरण और जटायु उद्धार लीला का मंचन किया जाएगा।
- पूरनपुर में चल रही रामलीला में विभीषण, कुंभकरण की तपस्या और वर मांगने की लीला का मंचन होगा।
- बीसलपुर की रामलीला में मारीच वध और सीता हरण लीला का मंचन होगा।