फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उतम त्याग के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव

उतम त्याग के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव

Mon, 04 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
उतम त्याग के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दस लक्षण पर्व के नौंवे दिन जैन मंदिरों में भगवान के अभिषेक, शांति धारा पूजन पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन हुआ और उत्तम त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला।
दस लक्षण पर्व के नौंवे दिन रविवार को नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी अनमोल शास्त्री एवं देवेश शास्त्री के सानिध्य में सर्व प्रथम सुबह सात बजे भगवान शांति नाथ का अभिषेक किया। इसके पश्चात शांति धारा सामूहिक पूजन विधि विधान के साथ कराया । साथ ही पंच परमेष्ठी विधान में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अर्घ्य चढ़ाकर धर्म लाभ उठाया। विधान की समाप्ति पर ब्रह्मचारी अनमोल शास्त्री एवं देवेश शास्त्री ने उत्तम त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला। रात्रि में शास्त्र प्रवचन प्रश्न मंच के साथ ही तमोला गेम का आयोजन भी कराया ।

इस दौरान अमित जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, विरेंद्र जैन, राजकुमार जैन, मनोज जैन, अरुण जैन, अभिषेक जैन, साहिल जैन, रीना जैन, स्वाति जैन, मधु जैन, चारू जैन, नीलम जैन, बीना जैन, शोभा जैन, रजनी जैन, नीतू जैन, शैफाली जैन, सोनम जैन, शिरोमणि जैन, संगीता जैन, सरला जैन, पूनम जैन, कमलेश जैन आदि रहे। इसके अलावा श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर बड़ागांव, आदिनाथ जैन मंदिर आदि में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed