फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुलवा फार्म के निकट पहुंची शारदा, खुद मकान तोड़ने में जुटे ग्रामीण

कुलवा फार्म के निकट पहुंची शारदा, खुद मकान तोड़ने में जुटे ग्रामीण

Mon, 31 Jul 2017 07:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
कुलवा फार्म के निकट पहुंची शारदा, खुद मकान तोड़ने में जुटे ग्रामीण
हजारा/पीलीभीत। बाढ़ खंड द्वारा बचाव कार्य के नाम पर की जा रही रश्म अदायगी के चलते शारदा द्वारा ग्राम नहरोसा व उसके आसपास के क्षेत्र में किया जा रहा भू-कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल लीलने के साथ ही नदी भू-कटान करते हुए कुलवा फार्म के तीन ग्रामीणों के घरों के निकट पहुंच गई है। भयभीत लोगों ने नदी को निकट आता देख अपना मकान अपने ही हाथों से तोड़ना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बचाव कार्य में लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ उनके द्वारा अभिलेखों में दर्शाए जा रहे कार्य की मौके पर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ट्रांस क्षेत्र के नहरोसा गांव व उसके मजरा कुलवा फार्म की ओर शारदा पिछले कई दिनों से कटान करते हुए आबादी के नजदीक बढ़ती जा रही है। गांव की आबादी को कटान से खतरे की आशंका को देखते हुए हालांकि बाढ़ खंड के अधिकारियों ने पहले ही प्रस्ताव बना कर भेज दिया था, लेकिन प्रस्ताव की स्वीकृत देर से होने के कारण बाढ़ खंड के अधिकारी बचाव कार्य को गंभीरता से नहीं करा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक शुरू हुए कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी फ्लड फाइटिंग कार्य के नाम पर एक ठेकेदार के माध्यम से बचाव कार्य तो शुरू कराया, लेकिन दो दिन तक ठीक गति से काम होने के बाद से लगातार कच्छप गति से काम चल रहा है। इसके चलते बचाव कार्य से कटान नहीं रुक पा रहा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक कटान स्थल पर बल्ली का भी अभाव है। यही नहीं मानक के अनुरूप भी कार्य नहीं हो रहा है। जिसके मुताबिक कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग बाढ़ खंड के अधिकारियों की भरपूर मदद भी कर रहे हैं, लेकिन कार्य में हीला हवाली के चलते उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि गांव वालों की ओर से कटान रोकने को दी जा रही पेड़ों की टहनियों व झाड़ियों तक को बाढ़ खंड के अधिकारी मंहगे दामों में खरीद नदी में डलवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भू-कटान रोकने के लिए समय से बचाव कार्य न कराने से गांव निवासी कासिम अली, मो इस्लाम, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, सज्जन सिंह, परमजीत सिंह आदि किसानों की गन्ना आदि की फसल निगलते हुए आबादी को आगोश में लेने के लिए तेजी से बढ़ती जा रही है। यही नहीं गांव निवासी गुरदीप सिंह, तरसेम सिह, प्यार कौर समेत तीन ग्रामीणों के पक्के आवास को भी शारदा अपने आगोश में लेने के लिए उनके मकान से चंद कदम दूर रह गई है। इससे भयभीत हो तीनों ही परिवारों ने अपनों की मदद से मकानों को खुद अपने हाथों तोड़ना शुरू कर दिया है। पीड़ित गुरनाम सिंह, गुरजिंदर सिंह ने मकान को तोड़कर उसका सामान ढोने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कुलवा फार्म के बूटा सिंह, पलविंदर सिंह, हरभजन सिंह के साथ-साथ यहां गुरुद्धारा सिंह सभा के भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। नहरोसा के अलावा शारदा राणाप्रताप नगर के मुनीब गौतम, विक्रम सिंह, अरूण पाठक, इजहार आदि किसानों की भूमि को निगल कर नौकाघाट के तिराहे का वजूद मिटाते हुए गांव की ओर बढ़ती जा रही है। इससे लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
मौके पर कम कागजों में अधिक हो रहा काम
हजारा। ग्राम नहरोसा प्रधान समीउद्दीन उर्फ सम्मू व गांव निवासी हाफिज मोबीन का कहना है कि बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर बचाव कार्य के नाम पर सिर्फ रश्मअदायगी कर रहे हैं। बल्ली पायलिंग नाम मात्र की कराई गई, लेकिन कागजों में लाखों रुपये का कार्य होना दर्शाया जा रहा है। ठेकेदार और अधिकारी दोनों का उद्देश्य गुणवत्ता के साथ बचाव कार्य करना नहीं बल्कि बचाव कार्य के नाम पर प्राप्त होने वाले धन को कागजों में व्यय दिखा बंदरबांट करना है। यदि शासन प्रशासन जांच करे तो हकीकत सामने आने पर पोल खुल जाएगी।
00000
एसएसबी जवान, गुरुद्वारे के सेवक मदद को पहुंचे
हजारा। शारदा नदी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में कटान कर रही है। तमाम ग्रामीणों की फसल नदी की भेंट चढ़ गई। अब घरों को भी अपने आगोश में लेने लगी है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने पीड़ितों की सुधि नहीं ली है। पीड़ितों को न तो अभी तक नदी में फसल समेत समाई भूमि का मुआवजा ही उन्हें मिल सका है और न ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बसाने की दिशा में कोई प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इन पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय थाने के कुछ पुलिस कर्मी और 39 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय गदनियां के जवान मदद के लिए वहां पहुंचे हैं। इतना ही नहीं कारसेवा गुरुद्वारा महंगापुर से भी एक जत्था पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचा है।
0000
एक ही झटके में बह गया बचाव कार्य
हजारा। बाढ़ खंड द्वारा यहां बचाव कार्य के नाम पर रश्म अदायगी के रूप में बनवाए गए कटर, स्पर भी एक ही झटके में क्षतिग्रस्त हो बह गए। इसके बाद हरकत में आए बाढ़ खंड के अभियंताओं ने वहां जेई पीडथी मौर्या, राममोहन चौबे की देखरेख में बंबू कैरेट के नाम पर नदी के किनारे बांस के टुकडों को बांधकर उसमें एसी बैग लगवा रहे हैं। इस दौरान काम करा रहे ठेकेदार का मुंशी कंधई लाल गिर कर डूबने लगा जिसे मौके पर मौजूद तैराकों ने बाहर निकालकर जान बचाई।

0000

31पीबीटीपी36
अमरिया क्षेत्र में देवहा ने शुरू किया कटान
अमरिया। देवहा नदी ने तहसील क्षेत्र के वरा दुनवा, मझलिया, जगत आदि गांव में कटान शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे के भीतर नदी कई ग्रामीणों की दसियों एकड़ भूमि मय फसल लील चुकी है। किसानों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से संभावित खतरे को देखते हुए वहां स्पर बनाने की मांग प्रशासन से करते रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते नदी द्वारा इस बार फिर तेज बहाओ के साथ कटान शुरू कर दिया है। कटान के चलते बीते 24 घंटे के भीतर गांव मझलिया निवासी इश्तियाक अहमद, नजमुददीन मलिक, अकरम मास्टर, इंतियाज अहमद, लालता प्रसाद, व बरा दुनवा निवासी, ताजुददीन मलिक, पोथी राम सहित दर्जनों किसानों की कई एकड़ जमीन कट कर नदी में समा गई है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed