{"_id":"595f89d24f1c1b01558b4767","slug":"201499433426-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की भेंट चढ़ा पहला गन्ना किसान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की भेंट चढ़ा पहला गन्ना किसान दिवस
Updated Fri, 07 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को पहली बार आयोजित हुआ गन्ना किसान दिवस का बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के चलते नाममात्र की शिकायतें ही दर्ज हुई। पीलीभीत में एक और बीसलपुर में आठ शिकायतें दर्ज हुई जबकि पूरनपुर में फरियादी ही नहीं पहुंचे।
गन्ना आयुक्त के निर्देश पर तहसील दिवस की तर्ज पर अब हर माह के पहले शुक्रवार को गन्ना किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को पहली बार जिले की तीनों समितियों में गन्ना किसान दिवस का आयोजन किया गया। शहर में स्थित पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति पर डीसीओ राजेश्वर यादव की अध्यक्षता में गन्ना किसान दिवस आयोजित हुआ। यहां विभागीय अधिकारियों के साथ मिलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, लेकिन बारिश के चलते सट्टा सुधार की एक मात्र शिकायत प्राप्त हुई। इसे मौके पर निस्तारित करा दिया गया। इसमें डीसीओ के अलावा एससीडीआई केजी गौतम, सचिव वसी अहमद, बरखेड़ा मिल प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह तोमर, एलएच मिल प्रतिनिधि एवं सभी गन्ना सुपरवाइजर मौजूद रहे।
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में आयोजित गन्ना किसान दिवस में आठ शिकायतें दर्ज हुई लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। यहां एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे व आरके ङ्क्षसह, सचिव जितेंद्र कुमार, चीनी मिल के सीसीओ नीरज शुक्ला, सभी सीडीआई, गन्ना पर्यवेक्षक और प्राइवेट चीनी मिलों के गन्नाधिकारी मौजद रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति परिसर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में गन्ना किसान दिवस हुआ। पहले किसान दिवस में बारिश के चलते एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इसमें पूरनपुर चीनी मिल के सीसीओ एके भट्ट, पलिया के कुलदीप राठी, बरखेड़ा के सुरेंद्र सिंह, एलएच पीलीभीत के अकिंत पवार, समिति के सचिव टीएन त्रिपाठी, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।