फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा ने गांधी विद्यालय को हराया

एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा ने गांधी विद्यालय को हराया

Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा ने गांधी विद्यालय को हराया
खेकड़ा (बागपत)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के उपलक्ष्य में एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा की टीम ने गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को हराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच एमएम इंटर कालेज और गांधी विद्यालय इंटर कालेज की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते एमएम इंटर कॉलेज की टीम ने निर्धारित ओवर में 114 रन बनाए। इसमें प्रदीप ने 46 रन का योगदान दिया। गांधी विद्यालय की ओर से विशाल व निशांत ने 2- 2 विकेट लिए। जवाब में गांधी विद्यालय की टीम केवल 69 रन ही बना पाई। इसमें सनेश ने 21 रन बनाए। एमएम इंटर कॉलेज के तरुण, आशू और प्रदीप ने 2- 2 विकेट लिए। एमएम इंटर कॉलेज की टीम ने यह मैच 45 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा और दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल क्यामपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर दिव्य ज्योति की टीम ने 94 रन बनाए। मोईन ने 25 व विपुल ने 21 रन बनाए। स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की ओर से अंजिक्य ने 2 कुनाल, सागर व अमित ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने अंजिक्य के 51 रन की बदौलत यह मैच दो विकेट खोकर जीत लिया। दिव्य ज्योति स्कूल की तरफ से ध्रुव ने दो विकेट लिए। तीसरे मैच में सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल की टीम ने जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा की टीम को हराया। मैचों की अंपायरिंग समर कांत व सुरेंद्र शर्मा ने की। स्कोरर जतिन कौशिक रहे। इस दौरान एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, जगदेव तोमर, अशोक तेवतिया, सुरेंद्र शर्मा, विपिन राज, कोच अनिल, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed