{"_id":"5b903397867a557ff666a793","slug":"191536177047-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर हो दंडात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर हो दंडात्मक कार्रवाई
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने को लेकर आठ सितंबर को बागपत जिला मुख्यालय पर धरना होगा। खेकड़ा नगर में बुधवार को बैठक कर लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की। साथ ही दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले माता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
देश की जनसंख्या को नियंत्रित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। देश के 125 सांसदों ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की है। जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए सांसदों ने ड्राफ्ट तैयार किया है, इसे राष्ट्रपति को सौंपा। बुधवार को खेकड़ा नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित चौपाल में मनुपाल बंसल के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों से आठ सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरने में शामिल होने की अपील की। साथ ही कानून का ड्राफ्ट बनाया। इसमें जनसंख्या कानून जाति, धर्म से ऊपर उठकर हो और देश के सभी नागरिकों पर लागू हो, दो बच्चों के बाद तीसरे बच्चे पर दंडात्मक कार्रवाई जैविक माता पिता पर हो, तीसरा बच्चा पैदा करने वालों की सब्सिडी बंद हो, सरकारी अनुदान समाप्त हो, देश में सिर्फ 2 बच्चों की नीति लागू हो, तीसरा बच्चा पैदा करने वाले माता पिता को सरकारी नौकरी न मिले, तीसरा बच्चा पैदा करने वालों को आजीवन मताधिकार से वंचित किया जाए, चौथे बच्चा पैदा करने वालों पर उक्त सजा के साथ साथ 10 साल की जेल का प्रावधान हो।
इस बैठक की अध्यक्षता मांगेराम ने की। संचालन विजय शंकर कौशिक ने किया। इसमें मनु पाल बंसल, सुंदर सैनी, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज धामा, राजकुमार, विनोद, अनिल जैन, सतेंद्र धामा, विनोद, अनुज शर्मा, मोहित जैन, प्रवेश कर्दम, अखिलेश कौशिक, विश्वेंद्र कुमार जौली, विजयपाल सिंह, पदम सिंह आदि रहे।