{"_id":"5b48fd0f4f1c1b4f748b47db","slug":"191531510031-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम का कार्य अधूरा रहा तो रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम का कार्य अधूरा रहा तो रुकेगा वेतन
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य पूरा नहीं होने पर एएनएम का वेतन रुकेगा
खेकड़ा। सीएचसी पर एएनएम के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक ने गर्भवती माता व बच्चों का पंजीकरण, एमसीटीएस पोर्टल पर शत प्रतिशत पूरा करने व टीकाकरण की ड्यू लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कार्य पूर्ण न होने पर एएनएम का वेतन रोके जाने की चेतावनी भी दी।
नगर स्थित सीएचसी सभागार में शुक्रवार को एएनएम के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरविंद मलिक ने सभी एएनएम को कहा कि एएनएम गर्भवती माता व बच्चों का पंजीकरण कराएं। उनका टीकाकरण पूर्ण कराएं। एमसीटीएस पोर्टल पर शत प्रतिशत एंट्री पूर्ण कराएं। टीकाकरण दिवस पर डयू लिस्ट पूरी तैयार करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी और कार्य पूर्ण न मिलने पर एएनएम का वेतन भी रोका जाएगा। इस दौरान बीपीएम रुपेंक शर्मा, डीईओ सचिन शर्मा, एएनएम संतोष ढाका, सुमन गोस्वामी, सुषमा देवी, राजेश, स्नेहा, पुष्पा पटेल, सपना सांगवान, सुमन देवी आदि मौजूद रहे।