फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cong burnt effigy of Amit Shah

बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या कर कर्नाटक में बनाई सरकार

Fri, 18 May 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 18 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Cong burnt effigy of Amit Shah
cong leaders
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने कड़ी निंदा की है। इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर गैस चौराहे पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के प्रारंभ से लेकर सरकार बनाने तक भाजपा हर हथकंडा अपना रही है। इस पर भी जरूरी सीटें नहीं जीत सकी। अब अल्पमत में होने के बाद भी तानाशाही के दम पर भाजपा ने सरकार बना ली है जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कांग्रेस और जदएस गठबंधन की जीते भाजपा से अधिक होने बाद भी राज्यपाल ने केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है और इसी के चलते लोकतंत्र का गला घोटकर किसी तरह कर्नाटक की सत्ता हथिया ली है। इसके बाद कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस मौके पर इस मौके पर शाहिद खान, रफीक अंसारी, मुनेंद्र पाल, सत्यप्रकाश पांडेय, अनिल अरोरा, करनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रवि लोधी, लेखराज राठौर, सीताराम राठौर, बब्लू, गुरमीत सिंह, गीता सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed