{"_id":"5af5a43c4f1c1beb408b474b","slug":"191526047804-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
Updated Fri, 11 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
शाहजहांपुर रोड पर रोहनिया गांव के पास हुआ हादसा
कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, घायल सीएचसी में भर्ती
11 पीबीटीपी 21 से 24 तक
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर रोड पर रोहनिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ईंटगांव चौराहा से एक टेंपो सवारिया भरकर शाहजहांपुर के निगोही जाने के लिए निकला। टेंपो में करीब सात लोग सवार थे। शाहजहांपुर रोड पर रोहनिया गांव के पास पहुंचते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। इधर टेंपो सवार बरखेड़ा के वार्ड नंबर एक निवासी 40 वर्षीय विशालुद्दीन उर्फ जलालउद्दीन, रोहनिया निवासी जैनव (9), उसकी मां मजीदन बेगम (30), शिवपुरी नवदिया निवासी राजपाल (45), उनकी पत्नी राजबेटी (40) और नौ वर्षीय पुत्र रोहित घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद विशालुद्दीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया था। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टेंपो चालक हादसे के बाद मौके पर नहीं मिला है।