फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना छील रहे युवक पर सुअर का हमला, घायल

गन्ना छील रहे युवक पर सुअर का हमला, घायल

Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
गन्ना छील रहे युवक पर सुअर का हमला, घायल
14 पीबीटीपी 08
विज्ञापन


जंगली सुअर के हमले में किसान घायल
काफी देर तक लड़ता रहा रामकुमार, ग्रामीणों के पहुंचने पर भागा सुअर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
खेत में गन्ना छील रहे युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। अचानक हुए हमले में खुद को बचाने के लिए युवक ने काफी देर संघर्ष किया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बरखड़ी गांव निवासी रामकुमार (35) मंगलवार दोपहर बाद अपने खेत में गन्ना छील रहा था। इस दौरान गन्ने में छिपे बैठे जंगली सुअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सुअर के हमले से बचने के लिए रामकुमार उससे भिड़ गया। शोरशराबा होने पर पास में कामकर रहे बबलू ने शोर मचाया। ग्रामीणों के पहुंचने पर सुअर रामकुमार को छोड़कर भाग गया। हमले से रामकुमार काफी घायल हो गया। पहले उसे बरखेड़ा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुधवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुअर के हमले में रामकुमार के बाएं हाथ और दोनों पैरों में काफी घाव हैं। घायल ने बताया कि घटना की सूचना घर वालों ने वन विभाग को दी लेकिन बुधवार दोपहर तक कोई उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा। इस बाबत जानकारी करने पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि सुअर के हमले की कोई सूचना नहीं है। यदि कहीं हमला हुआ है तो वह टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन

----
बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला
जंगल से बाहर घूम रहे बाघों की दहशत कायम है। मंगलवार की रात वनकटी से सटे बसंतापुर गांव के खेतों में बाघ ने नीलगाय पर हमला कर उसे मार डाला। बुधवार को सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। रेंजर सतेंद्र चौधरी ने बताया वन दरोगा अवनेश कौशिक के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी। उधर माला रेंज का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा था। नीलगाय के अवशेष मिले हैं जिसे दफन करा दिया गया। बाघ के जंगल लौटने के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें अकेले खेतों पर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed