{"_id":"5a3cf5844f1c1ba7668bb9a3","slug":"191513944452-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
- फोटो : amar ujala
- मिल में पेराई कार्य बंद होने से नाराज थे किसान
बीसलपुर। गन्ना भरे वाहन तौले बगैर मिल का पेराई कार्य बंद कर दिए जाने से क्षुब्ध होकर किसानों ने शुक्रवार को सुबह नौ बजे चीनी मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। किसानों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और बरेली के उपगन्नायुक्त से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किसान सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों ने शुक्रवार को सफाई करने के मकसद से सुबह आठ बजे मिल का पेराई कार्य बंद कर दिया था। मिल अधिकारियों ने यह कार्य पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किया था। पेराई कार्य बंद होने से पहले मिल गेट पर 72 गन्ना भरे वाहन खड़े रह गए थे। गन्ना भरे वाहन न तौले जाने से क्षुब्ध किसानों ने केनयार्ड में मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गेट पर खड़े गन्ना भरे वाहन तौलने के बाद ही अधिकारियों को पेराई कार्य बंद करना चाहिए था। कुछ किसानों ने फोन पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और बरेली मंडल के उप गन्नायुक्त सत्येंद्र सिंह से शिकायत की, फिर भी मिल अधिकारियों ने गन्ना भरे वाहनों को नहीं तौला। मायूस होकर आधा घंटे बाद किसानों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू, सत्यपाल, पप्पू, श्रवण, हरेंद्र, विजय, सूर्यप्रताप, शिवगोपाल, राजेश कुमार, आनंदपाल, रामपाल, ताज मोहम्मद, संजय वर्मा, रामलाल, अनिल कुमार, भारतवीर, मनोज, आदित्य, जगदीश, नन्हे लाल, छेदालाल, हरप्रसाद, ईश्वर सिंह, उपेेंद्र, भूपेंद्र, मुन्नू सिंह, सुरेंद्र, नरेश, सुरेश, नीरज और रमेश समेत बहुुत किसान शामिल थे।