फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NEMA doctor on the streets demanding the demands, the memorandum handed over to DM...

वितमंत्री के समक्ष रखेंगे जीएसटी की समस्याएं: मेनका

Sat, 07 Oct 2017 12:25 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 07 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
NEMA doctor on the streets demanding the demands, the memorandum handed over to DM...
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत। जीएसटी लागू होने के बाद से व्यापारियों के समक्ष आ रही दिक्कतों की सुनवाई एवं उनके सुझाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री मेनका ने व्यापारियों की समस्याओं व सुझावों को केंद्रीय वित्त मंत्री तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
राज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को गांधी सभागार में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा जीएसटी को लागू हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं, इसलिए प्रारंभ में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जल्द ही यह बेहतर व्यवस्था साबित होगी। इस मौके पर व्यापारी नेता देवेश बंसल ने जीएसटी की समस्याओं व सुझाव का एक पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपकर खामियां को दूर कराने की मांग की। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने कहा जीएसटी का सभी व्यापारी समर्थन करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत इसके पोर्टल को लेकर आ रही हैं। पोर्टल की तमाम खामियां गिनाते हुए उन्होंने इसमें सुधार का सुझाव दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा जीएसटी के दायरे से बाहर रखे गए व्यापारियों का माल लाने में ट्रांसपोर्टर दिक्कत कर रहे हैं। इस पर डिप्टी कमिश्नर विमलेश शुक्ला ने बताया कि जीएसटी के दायरे से बाहर के व्यापारियों को प्रांत से बाहर अथवा अंदर से माल मंगाने पर जीएसटी की पंजीयन की बाध्यता नहीं है। कार्यशाला में डीएम शीतल वर्मा, एसडीएम सूरज यादव, उपायुक्त राज्यकर केदार प्रसाद केशरी, रामलाल, राजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, देवेंद्र सिंह, अशित मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, अनुज खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed