{"_id":"5971f1a14f1c1b30118b4672","slug":"191500639649-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदहा गांव के निकट नाले में पहुंचा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदहा गांव के निकट नाले में पहुंचा मगरमच्छ
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जराकोठी/पीलीभीत। नदहा गांव में सुबह नहर से आ रहे सिंचाई के नाले में मगरमच्छ पहुंच गया। इसे देख खेत में काम रहे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने किसी तरह उसे पकड़कर माला नदी में छोड़वाया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नदहा में निकट खेतों में सिंचाई के लिए हरदोई ब्रांच ने नाला बना है। इस नाले में सुबह एक मगरमच्छ पानी के साथ पहुंच गया। सुबह धान की रोपाई कराते समय मगरमच्छ दिखने पर गुरमुख सिंह, राजपाल सिंह आदि ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के रूपलाल ने टीम व ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी देखने को पहुंच गए। पकड़े गए मगरमच्छ को बाद में माला नदी में छुड़वा दिया गया। यहां बता दें कि क्षेत्र में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं अक्सर होती हैं। करीब दो माह पूर्व 25 मई को रात में नहदा गांव के अंदर पहुंच गया था। मगरमच्छ के बार बार आने से ग्रामीणों में दहशत है और उन्हें खुद के साथ पशुओं को सुरक्षित रखने की समस्या हो रही है।